{"_id":"628b7e5b76956a75c1629c4c","slug":"gold-silver-latest-price-update-in-india-gold-jumps-silver-rallies-update-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत में 170 रुपये की तेजी, चांदी का भाव 458 रुपये बढ़ा, जानें ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत में 170 रुपये की तेजी, चांदी का भाव 458 रुपये बढ़ा, जानें ताजा भाव
Mon, 23 May 2022 06:00 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 23 May 2022 06:00 PM IST
सार
Gold Silver Latest Price Update In INR: राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोना 170 रुपये की तेजी के साथ 50,926 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके साथ ही चांदी का भाव भी 458 रुपये की तेजी के साथ 61,792 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं के भाव में मजबूती के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 170 रुपये की तेजी के साथ 50,926 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में कीमती पीली धातु 50,756 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
सोने के साथ ही चांदी का भाव भी 458 रुपये की तेजी के साथ 61,792 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो पिछले कारोबार में 61,334 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी थी।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1,857 डॉलर प्रति औंस पहुंचा और चांदी 21.99 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सोमवार को कॉमेक्स ट्रेडिंग में हाजिर कीमतों के साथ सोना 0.56 फीसदी बढ़कर 1,857 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। उन्होंने कहा कि सोने की कीमतों में साप्ताहिक बढ़त के साथ कारोबार हुआ।
विज्ञापन