फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver latest price update Gold price lower silver tanks news in hindi

Gold Silver Rate Today: सोने का भाव 321 रुपये टूटा, चांदी 874 रुपये फिसली, खरीदने से पहले जानें ताजा भाव

Mon, 13 Jun 2022 05:11 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 13 Jun 2022 05:11 PM IST
सार

Gold Silver Latest Price Update: सोमवार को कीमती धातुओं के दाम में गिरावट देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 321 रुपये की गिरावट के साथ 51,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसके साथ ही चांदी की कीमत में 874 रुपये की भारी कमी आई है। 

विज्ञापन
Gold Silver latest price update Gold price lower silver tanks news in hindi
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक स्तर पर कम कीमतों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 321 रुपये की गिरावट के साथ 51,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 51,591 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही चांदी भी 874 रुपये की गिरावट के साथ 60,745 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबार में 61,619 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,858 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 21.54 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में हाजिर सोने की कीमतों में 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ सोने की कीमतों में कमजोर कारोबार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed