फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold rises by Rs 32 silver gains Rs 116 on friday

एक दिन में इतना महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें कितनी हुई कीमत

Fri, 17 Jan 2020 04:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 17 Jan 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Gold rises by Rs 32 silver gains Rs 116 on friday
सोना-चांदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा

सोने की कीमतों में शुक्रवार को उछाल दर्ज किया गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में शुक्रवार को 32 रुपये का उछाल आया है। इस उछाल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 40,590 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। रुपये में गिरावट के चलते सोने की कीमत में यह उछाल देखा गया है। 

विज्ञापन

इतनी महंगी हुई चांदी 

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को उछाल दर्ज किया गया है। चांदी में शुक्रवार को 116 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी से चांदी का भाव 47,756 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। 

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि शुक्रवार को रुपये डॉलर के मुकाबले 14 पैसे कमजोर हुआ। दिल्ली में 24 कैरेट सोना की कीमत 32 रुपये बढ़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना और चांदी दोनों ही शुक्रवार को महंगे हुए। सोना 1,555 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र इतना था दाम

इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमतों में उछाल आया था। गुरुवार को सोना 43 रुपये महंगा हुआ था, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 40,458 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। वहीं बुधवार को सोने का दाम 40,415 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की बाद करें, तो शुक्रवार को चांदी की कीमतों में भी उछाल दर्ज किया गया था। चांदी में 209 रुपये की तेजी आई थी, जिसके बाद चांदी 47,406 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। वहीं बुधवार को चांदी 47,197 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में गुरुवार को सोना 1,553 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.87 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed