फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold rate today gold hits all time high nears rs 38000 silver surges rs 650

अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा सोने का भाव, कीमत 38,000 के करीब

Wed, 07 Aug 2019 04:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 07 Aug 2019 04:50 PM IST
सार

  • सोना अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है
  • राजधानी में सोना 1,113 रुपये की बढ़त के साथ 37,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
  • 650 रुपये की तेजी के बाद चांदी का भाव 43,670 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया

विज्ञापन
gold rate today gold hits all time high nears rs 38000 silver surges rs 650

विस्तार

बुधवार को ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, सोना अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। सोने का भाव आज 38,000 के करीब पहुंच गया है। कारोबारियों की मानें तो, ज्वैलर्स की लिवाली बढ़ने और मजबूत वैश्विक रुख के कारण सोने में यह तेजी आई है। 

विज्ञापन

इतना हुआ सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 1,113 रुपये की बढ़त के साथ 37,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,115 रुपये की बढ़त के साथ 37,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत में आज 200 रुपये की तेजी आई और इसका भाव 27,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर आ गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नौ अगस्त तक सरकार दे रही है सस्ते में सोना खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना हुआ चांदी का भाव

चांदी के भाव में भी तेजी दिखाई दी। 650 रुपये की तेजी के बाद इसका भाव 43,670 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 694 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका भाव 42,985 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 1,000 रुपये बढ़कर 87,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर हो गई।


वैश्विक रुख की बात करें, तो सोना न्यूयॉर्क में बढ़त के साथ 1,487.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी 16.81 डॉलर प्रति औंस पर रही।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: RBI ने की रेपो रेट में कटौती, लोन लेना होगा सस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed