फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold prices today increase to another record high drop in price of silver

उच्चतम स्तर पर सोने का वायदा भाव, चांदी की कीमत में गिरावट

Wed, 24 Jun 2020 11:22 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 24 Jun 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Gold prices today increase to another record high drop in price of silver
सोना - फोटो : pixabay

कीमती धातु में मजबूत वैश्विक तेजी के बीच भारत में भी आज सोने की कीमतों में उछाल आया है। एमसीएक्स पर अगस्त का सोना वायदा 0.1 फीसदी महंगा हुआ, जिसके बाद यह 48,333 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछला उच्च स्तर 48,289 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

विज्ञापन


चांदी की कीमत में गिरावट
हालांकि एमसीएक्स पर आज चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई। यह 0.14 फीसदी घटकर 48,716 प्रति किलोग्राम रही। वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें लगभग आठ वर्षों में अपने उच्चतम स्तर पर हैं। दरअसल दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि और अधिक प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद ने सोने की मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पैसे जमा करने का सबसे आसान तरीका, पोस्ट ऑफिस की इन सात योजनाओं में करें निवेश
विज्ञापन
विज्ञापन


1,769.59 डॉलर प्रति औंस पर हाजिर सोना
वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,769.59 डॉलर प्रति औंस था। इससे पिछले सत्र में यह 2012 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर 1,773 डॉलर प्रति औंस पर था। अमेरिकी सोना वायदा 0.4 फीसदी बढ़कर 1,789.20 डॉलर का हो गया।

इस साल 24 फीसदी बढ़ा सोने का दाम
इस संदर्भ में जिगर त्रिवेदी शेयर्स के आनंद राठी ने कहा कि इस साल सोने की कीमत में 24 फीसदी की वृद्धि हुई है। साल 2019 में यह 25 फीसदी बढ़ा था। 

828.92 डॉलर पर स्थिर रहा प्लेटिनम 
अनुमानों के अनुसार, 21 जून को समाप्त सप्ताह में पिछले सप्ताह के मुकाबले अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले 25 फीसदी बढ़े हैं। अन्य कीमती धातुओं में प्लेटिनम 828.92 डॉलर पर स्थिर रहा और चांदी ज्यादातर 17.96 डॉलर में अपरिवर्तित थी। इस बीच, अमेरिकी ट्रेजरी के सचिव स्टीवन मेनुचिन ने मंगलवार को कहा था कि अगला प्रोत्साहन बिल लोगों को जल्दी काम पर वापस लाने पर और टैक्स फाइलिंग की समयसीमा बढ़ाने पर केंद्रित होगा।


अमेरिकी डॉलर में कमजोरी का असर
सोना केंद्रीय बैंकों के प्रोत्साहन उपायों से लाभान्वित होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से भी सोने को मदद मिली। पिछले सत्र में डॉलर सूचकांक एक सप्ताह से अधिक के निचले स्तर पर पहुंच गया।

लगातार बढ़ रहा है सोने में निवेश
सोने में निवेश की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड-समर्थित ईटीएफ या एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट ने कहा कि मंगलवार को उसकी होल्डिंग 0.28 फीसदी बढ़कर 1,169.25 टन हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed