फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसे जमा करने का सबसे आसान तरीका, पोस्ट ऑफिस की इन सात योजनाओं में करें निवेश

Tue, 23 Jun 2020 11:05 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 23 Jun 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Know All About Investment Options At Post Office and earn money
यहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

पैसा तो हर कोई कमाना चाहता है लेकिन बार फाइनेंशल प्लानिंग के बावजूद हम अपना वित्तीय लक्ष्य हासिल नहीं कर पाते। ऐसे में अगर आपको घर बैठे ही पैसा कमाने का मौका मिले, तो आप क्या कहेंगे। देश में कई ऐसी सरकारी योजनाएं हैं, जिनमें निवेश कर लोग मुनाफा कमा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस में निवेशकों के लिए तमाम तरह की जमा योजनाएं उपलब्ध हैं। इन्हें छोटी बचत स्कीम भी कहते हैं। इन स्कीम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन पर सरकार का हाथ है और कुछ योजनाओं में सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।



सरकार हर तिमाही में इनकी ब्याज दरें तय करती है। इन योजनाओं पर ब्याज दरों की समय-समय पर समीक्षा की जाती है। आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की सात लाभदायक योजनाओं के बारे में।

Know All About Investment Options At Post Office and earn money
पीपीएफ - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ)
पीपीएफ में निवेश सबसे ज्यादा सुरक्षित बताया जाता है। आयकर कानून की धारा 80सी के तहत पीपीएफ में निवेश और उस पर मिलने वाले ब्याज करमुक्त होता है। इस योजना की अवधि 15 साल होती है जिसे हर पांच साल में बढ़ाया जा सकता है।

पीपीएफ पर पहले 7.9 फीसदी का ब्याज मिलता था जो अब घटकर 7.1 फीसदी हो गया है। कोरोना वायरस के चलते अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया। इस योजना में न्यूनतम 500 रुपये से लेकर अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं।

Know All About Investment Options At Post Office and earn money
रिटायरमेंट के लिए NPS में निवेश? - फोटो : AMAR UJALA
नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस)
नेशनल पेंशन स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने की थी। इस योजना को शुरू करने के पीछे मुख्य कारण रिटायरमेंट के लिए तैयारी करना था। अगर रिटायरमेंट के लिए अभी से तैयारी करनी  है तो पेंशन स्कीम फायदेमंद होगी। 

रिटायरमेंट के बाद भी किसी व्यक्ति की मासिक आय आती रहे, इस उद्देश्य से एनपीएस की शुरुआत की थी। 500 रुपये निवेश कर भी इस योजना का फायदा उठाया जा सकता है। योजना के तहत रिटायरमेंट के वक्त कर्मचारी को एकमुश्त राशि मिलेगी, जिससे रिटायरमेंट आपको बोझ नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know All About Investment Options At Post Office and earn money
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

सुकन्या समृद्धि योजना 
लड़की के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पहले 8.4 फीसदी सालाना ब्याज मिलता था, जिसे अब घटाकर 7.6 फीसदी कर दिया गया है लेकिन यह भी निवेश के लिए सुरक्षित योजना है।

यह भी पढ़ें: पैसों के लिए न हों चिंतित, इस योजना में रोजाना 48 रुपये निवेश कर मिलेंगे एक करोड़ रुपये

अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस बेटी के लिए इस योजना में निवेश कर सकते हैं। योजना में न्यूनतम एक हजार और अधिकतम डेढ़ लाख की राशि जमा करने का प्रावधान है। इस योजना में कम के कम 14 साल तक निवेश करना होता है और इसकी परिपक्वता अवधि 21 साल है।

विज्ञापन
Know All About Investment Options At Post Office and earn money
रुपये - फोटो : pixabay

किसान विकास पत्र
देश के पोस्ट ऑफिस के जरिए इस योजना में निवेश कर सकते हैं। किसान विकास पत्र पर सालाना 7.6 फीसदी ब्याज मिलता था, जो अब 6.9 फीसदी रह गया है। इसके साथ ही पहले 113 महीने में मैच्योर होता था, जिसे अब 124 महीने कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: ब्याज दर से लेकर टैक्स में छूट तक, जानें कैसे SBI एफडी खाते से आपको होगा मुनाफा

योजना में न्यूनतम एक हजार की राशि निवेश कर सकते हैं और अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। किसान विकास पत्र के जारी होने के 30 महीने बाद जमा की गई राशि की निकासी की जा सकती है। ये पत्र एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed