फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices rises a day before akshay tritya, crosses 32700 mark

अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोना हुआ और महंगा, 32700 के पार हुआ दाम

Mon, 06 May 2019 06:49 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 06 May 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
gold prices rises a day before akshay tritya, crosses 32700 mark

अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं चांदी में गिरावट का माहौल देखने को मिला। सराफा कारोबारियों द्वारा मांग बढ़ने और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध की आशंका से यह तेजी देखने को मिली। 

विज्ञापन


चीन-अमेरिका में व्यापार युद्ध गहराने से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों पर भी असर पड़ा। साथ ही अक्षय तृतीया से पहले आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ने से घरेलू बाजार में सोना 75 रुपये महंगा हो गया।
विज्ञापन


आल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 32,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा। इस दौरान सिक्का निर्माताओं की मांग में कमी से चांदी में गिरावट दिखी और यह 70 रुपये गिरकर 38,130 रुपये प्रति किलो के भाव बिकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 0.2 फीसदी बढ़कर 1,282.60 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई, जबकि चांदी गिरावट के साथ 14.91 डॉलर प्रति औंस रही। इससे पहले शनिवार को सोना 175 रुपये महंगा हुआ था। इस तरह, दो कारोबारी सत्रों में यह 250 रुपये महंगा हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed