फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices remain steady on tuesday, silver crosses 46k mark

पांच दिन उछाल के बाद स्थिर रहा सोने का भाव, 46 हजार के पार हुई चांदी

Tue, 27 Aug 2019 06:48 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 27 Aug 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
gold prices remain steady on tuesday, silver crosses 46k mark
सोने चांदी के आभूषण की खरीदारी करते लोग।

लगातार पांच दिन तक रिकॉर्ड तेजी में रहने के बाद सोने के भाव में मंगलवार को स्थिरता देखने को मिली। हालांकि चांदी की कीमतों में उछाल दिखा और इसकी कीमत 46 हजार के पार चली गई। 

विज्ञापन

यह रही सोने की कीमत

दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत में किसी तरह का कोई अंतर देखने को नहीं मिला और यह सोमवार के स्तर पर ही रही। सोमवार को सोने की कीमत सर्वकालिक उच्चतम स्तर 40 हजार के पार चली गई थी। हालांकि शाम को भाव बंद होने के समय यह 39,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आई थी, जो आज भी बरकरार है। राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 39,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत भी 29,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।

विज्ञापन

चांदी की कीमतों में उछाल

चांदी के भाव में मंगलवार को 190 रुपये की तेजी आई, जिससे इसके भाव 46,740 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 164 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और इसका भाव 45,127 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर अच्छी मांग के चलते चांदी के सिक्कों में 2,000 रुपये की तेजी आई और इसकी लिवाली कीमत 96,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 97,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर यह रहा हाल

वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,531.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.78 डॉलर प्रति औंस पर रही।बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता फिर से शुरु करने को सहमत हुए हैं और निवेशक इस बारे में स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। घरेलू मोर्चे पर रुपए की हाजिर कीमत डॉलर के मुकाबले 30 पैसे मजबूत हो गयी जिससे सोने का लाभ सीमित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed