38400 के पार पहुंचा सोने का भाव, चांदी 45 हजार रुपये के करीब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने और चांदी की कीमतों ने शुक्रवार को एक बार फिर से नया कीर्तिमान बनाया। दिल्ली सराफा बाजार में मांग बढ़ने से एक बार सोने का भाव 38 हजार रुपये के पार चला गया। वहीं चांदी भी नया स्तर छूने में लगा हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक दिवाली तक सोने की कीमत 40 हजार रुपये के पार जा सकती है।
यह रहीं शुक्रवार को सोने की कीमतें
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 99.9 फीसद और 99.5 फीसद वाला सोना 475 रुपये बढ़कर क्रमश: 38,420 रुपये और 38,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। गिन्नी सोने की कीमत 28,700 रुपये प्रति आठ ग्राम पर रही। बारह अगस्त के कारोबार में सोना 38,470 रुपये बिका था। सोना बिटुर भी 475 की छलांग से 38250 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया।
चांदी की कीमतों में भी तेजी
दिल्ली सराफा बाजार में चांदी तैयार 378 रुपये बढ़कर 44,688 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि साप्ताहिक आधारित डिलीवरी 594 रुपये बढ़कर 43,824 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी के सिक्कों की मांग अच्छी रही और खरीद के लिए इसकी लिवाली व बिकवाली कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ 90,000 रुपये और 91,000 रुपये प्रति सैकड़ा रही।
वैश्विक स्तर पर देखें तो न्यूयॉर्क में सोना 1,513 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.26 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।