फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices down by 425 rupees on a day before rakshabandhan

रक्षाबंधन से पहले सोने की कीमत में 425 रुपये की गिरावट, चांदी में उछाल

Wed, 14 Aug 2019 06:21 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 14 Aug 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
gold prices down by 425 rupees on a day before rakshabandhan

रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस से पहले सराफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। वहीं चांदी में उछाल देखने को मिला। सोने की कीमत 38 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गई। इससे पहले मंगलवार और सोमवार को सोने की कीमत 38 हजार रुपये के पार चली गई थी। वहीं एमसीएक्स में सोना वायदा का भाव भी अक्टूबर के लिए मंगलवार के रिकार्ड भाव 38,666 रुपये से घटकर 37,779 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया।

विज्ञापन


स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 425 रुपये टूटकर 37,945 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट से 37,775 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये घटकर 28,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गयी।

विज्ञापन

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

मंगलवार को विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेज गिरावट के बाद आज भाव 1500 डॉलर प्रति औंस पर टिके रहे। हांगकांग में अशांति और वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका में सोने पर दबाव नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन एवं न्यूयॉर्क में  मंगलवार को सोना हाजिर 12.10 डॉलर चमककर 1,523.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया था जो अप्रैल 2013 के बाद का उच्चतम स्तर था। अक्टूबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 18.50 डॉलर की बढ़त में 1,529.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 

चांदी का यह रहा हाल

सोने की तुलना में चांदी अपने हाल के ऊंचे स्तर 44,584 रुपये की तुलना में 43,146 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी हाजिर 30 रुपये की बढ़त से 44,310 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। चांदी वायदा 43,230 रुपये प्रति किलोग्राम पर मजबूत रहा। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपये घटकर  क्रमश: 88 हजार और 89 हजार रुपये प्रति सैकड़ा रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed