फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices down by 1148 rupees as tension between usa and iran cools off, rupee gains 48 paise

1148 रुपये तक सस्ता हुआ सोना-चांदी, 48 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुआ रुपया

Thu, 09 Jan 2020 07:31 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 09 Jan 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
gold prices down by 1148 rupees as tension between usa and iran cools off, rupee gains 48 paise
सोना (फाइल फोटो)

रुपये में मजबूती और कमजोर वैश्विक संकेतों से बृहस्पतिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 766 रुपये सस्ता होकर 40,634 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। चांदी भी 1,148 रुपये सस्ती होकर 47,932 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। बुधवार को सोना 41,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था, जबकि चांदी 49,080 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में गिरावट का रुख रहा। न्यूयॉर्क में सोना 1,546 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.93 डॉलर प्रति औंस रही। 

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एडवायजरी प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि अमेरिका और ईरान के गंभीर सैन्य टकराव की स्थिति से एक कदम पीछे हटने के बाद सोने में गिरावट रही। निवेशकों ने वैश्विक शेयर जैसे जोखिम वाले एसेट में निवेश किया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में कमजोरी और रुपये के मजबूत होने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतें प्रभावित हुईं। इसके अलावा, अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने से वैश्विक बाजारों में स्थिरता लौटी और डॉलर के मुकाबले रुपये में 48 पैसे की मजबूती रही। उन्होंने कहा कि शादी-विवाह के सीजन की खुदरा मांग पर भी बाजार की निगाह रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव में नरमी से रुपया 48 पैसे मजबूत

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 48 पैसे मजबूत होकर 71.21 पर बंद हुआ। अंतरबैंक मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूती के साथ 71.44 पर खुला और कारोबार के दौरान 71.52 से 71.17 के दायरे में रहा। आखिर में यह 71.21 पर बंद हुआ। दोनों देशों के बीच तनाव में कमी के अलावा कच्चे तेल की कीमतों के अचानक नीचे आने से भी रुपये को समर्थन मिला। डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 71.70 पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed