{"_id":"5c878db7bdec2239135eac3e","slug":"gold-prices-down-by-100-rupees-sensex-up-by-481-points-on-12-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, 481 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, 481 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स
Tue, 12 Mar 2019 04:15 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 12 Mar 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को लगातार सोने की कीमतों में कमी देखने को मिली। सोना सोमवार के मुकाबले 100 रुपये और टूट गया। वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार में फिलहाल तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स 481 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन
सोमवार को शेयर बाजार 481 अंक बढ़कर 37535 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 133 अंकों की तेजी के साथ 11301 अंकों पर बंद हुआ। आम चुनावों की घोषणा होने के बाद से लगातार तेजी बनाए हुए है। चुनावों से पहले भारतीय शेयर बाजारों में शानदार तेजी दिख रही है। इससे पहले भी आम चुनावों से पहले बाजार में तेजी देखने को मिलती रही है और जानकारों का कहना है कि यह तेजी आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
बाजार करीब 6 महीने की ऊंचाई पर बंद हुआ है। निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में खरीदारी दिखी। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में खरीदारी रही। रिलायंस का शेयर आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। आज की तेजी में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक का 80 फीसदी योगदान रहा। आज आईटी और पीएसयू बैंक को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स रहे निशान में बंद हुए हैं।
विज्ञापन
सोने के दाम गिरे, चांदी के उछले
मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिली। सोने का भाव 33,150 पर पहुंच गया। हालांकि चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला और यह 39580 प्रति किलोग्राम पर पहुंच कर बंद हुआ।