{"_id":"5dadbc438ebc3e01586f16ce","slug":"gold-prices-down-before-dhanteras-silver-gains-by-150-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस से पहले सोने में गिरावट, चांदी 150 रुपये चमकी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
धनतेरस से पहले सोने में गिरावट, चांदी 150 रुपये चमकी
Mon, 21 Oct 2019 07:40 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Mon, 21 Oct 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों से सोमवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 30 रुपये सस्ता होकर 38,955 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों की मांग बढ़ने से चांदी 150 रुपये महंगी होकर 46,750 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। इससे पहले कारोबारी दिन को चांदी 46,600 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में नरमी और त्योहारी मौसम में खरीदारी में गिरावट से 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत घट गई। न्यूयॉर्क में सोना 1,488.76 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.67 डॉलर प्रति औंस रही।
विज्ञापन
सोना शनिवार को 38,985 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था। गौरतलब है कि गोल्ड फ्यूचर के भाव में भी गिरावट आई है। सोमवार को गोल्ड फ्यूचर के भाव में 68 रुपये के गिरावट के बाद इसका भाव 38,021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पटेल ने कहा कि अमेरिका और चीन व्यापार को लेकर अपने मतभेदों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नीचे आया है।
विज्ञापन