सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार, 47400 के पार गया भाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी ये तेजी बनी रही और इनकी कीमतों में 115 रुपये तक का इजाफा देखने को मिला।
इतना रहा भाव
दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत 115 रुपये बढ़कर 39017 प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। बुधवार को सोने की कीमत 38902 रुपये प्रति दस ग्राम थी। एचडीएफसी कमोडीटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि कमजोर रुपये और डॉलर की मजबूती के चलते इन दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। रुपया डॉलर के मुकाबले सात पैसे की कमजोरी के साथ 70.97 पर बंद हुआ।
वहीं चांदी की कीमतें 95 रुपये की तेजी के साथ 47490 रुपये प्रति किलो के स्तर पर चली गईं। बुधवार को चांदी की कीमत 47395 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद यह तेजी बरकरार है। वैश्विक बाजार में सोना 1500 डॉलर प्रति औंस और चांदी 18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।