{"_id":"5cb9cfe4bdec22493442febe","slug":"gold-prices-crosses-32600-rupees-mark-as-demand-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"32600 के पार पहुंचा सोने का भाव, कारोबारियों द्वारा मांग बढ़ने का दिखा असर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
32600 के पार पहुंचा सोने का भाव, कारोबारियों द्वारा मांग बढ़ने का दिखा असर
Fri, 19 Apr 2019 07:10 PM IST
paliwal पालीवाल
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 19 Apr 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुकवार को सोने-चांदी की कीमतों मे तेजी देखने को मिली। सोना एक बार फिर से 305 रुपये की मजबूती के साथ 32690 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव भी 204 रुपये उछल गया।
विज्ञापन
कारोबारियों के अनुसार स्थानीय जौहरियों और खुदरा कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से धारणा को बल मिला और सोने के दाम में तेजी आयी। दिल्ली में 99.9 फीसदी तथा 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 305-305 रुपये चढ़कर क्रमश: 32,690 तथा 32,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के कारण बंद रहा। इसी प्रकार, गिन्नी का भाव 100 रुपये मजबूत होकर 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर आ गया। लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना 33000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट वाला सोना 32400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका।
विज्ञापन
वहीं चांदी तैयार का भाव 204 रुपये मजबूत होकर 38,450 रुपये किलो पर आ गया जबकि साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 95 रुपए बढ़कर 37,230 रुपये किलो पर पहुंच गयी। दूसरी तरफ चांदी सिक्के की कीमत लिवाल 80,000 रुपये तथा बिकवाली 81,000 रुपये प्रति 100 इकाई पर स्थिर रही।