फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices climbs to a new high, touches 38995 mark on friday

चौथे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सोने का भाव, कीमत 39 हजार से पांच रुपये कम

Fri, 23 Aug 2019 08:39 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 23 Aug 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
gold prices climbs to a new high, touches 38995 mark on friday

सराफा बाजार में सोने की कीमत लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी रहने के चलते कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला। हालांकि चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली। शुक्रवार को सोने का भाव 25 रुपये उछलकर 38,995 रुपये पर पहुंच गया। अब यह 39 हजार रुपये का स्तर छूने से केवल पांच रुपये कम है। 

विज्ञापन

दिल्ली में यह रही कीमत

ऑल इंडिया बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के मुताबिक दिल्ली सराफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 25 रुपये की बढ़त लेकर 38,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। सोना बिटुर पांच रुपये की बढ़त लेकर 38,825 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 28,800 रुपये के भाव पर स्थिर रही।

विज्ञापन

चांदी की यह रही कीमत

दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को चांदी हाजिर 45,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। चांदी वायदा करीब 100 रुपये उतरकर 43,666 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 91 हजार और 92 हजार रुपये सैकड़ा के भाव स्थिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में सोने पर रहा दबाव

स्थानीय बाजार के उलट विदेश में सोने पर दबाव रहा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.15 फीसदी गिरकर 1,496.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 0.18 फीसदी उतरकर 1,494.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। हालांकि पीली धातु के उलट चांदी में तेजी रही। चांदी 0.23 फीसदी चढ़कर 17.05 डॉलर प्रति औंस पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed