फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices bounds on karvachauth, touches five week high

करवाचौथ के दिन सोने में दिखी तेजी, चांदी में 600 रुपये की गिरावट

Thu, 17 Oct 2019 05:21 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 17 Oct 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
gold prices bounds on karvachauth, touches five week high

करवाचौथ के दिन सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां मांग के चलते सोने का भाव 39600 के पार चला गया, वहीं चांदी की कीमतों में 600 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 

विज्ञापन

यह रहा सोने-चांदी का भाव

दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 40 रुपये बढ़कर के छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 39610 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यह पांच सितंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। वहीं औद्योगिक और रिटेल ज्वैलर्स में मांग कम होने से चांदी की कीमत 600 रुपये गिरकर के 46500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। 

विज्ञापन


सोना बिटुर भी 39,440 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 ग्राम के भाव पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 600 रुपये लुढ़ककर चार अक्टूबर के बाद के निचले स्तर 46,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 762 रुपये की गिरावट के साथ 44,888 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति सैकड़ा के भाव पर टिके रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजारों में रही अनिश्चितता

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.60 डॉलर की बढ़त में 1,484.45 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। गत दिवस इसमें एक फीसदी की गिरावट रही थी। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.30 डॉलर की मजबूती के साथ 1,487.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के तौर-तरीकों को लेकर अनिश्चितता की स्थिति के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed