पांच साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोने का दाम, चांदी में 710 रुपये का इजाफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को सोने का दाम पांच साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक अभी सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसलिए खरीदारों को फिलहाल इसे खरीद लेना समझदारी भरा कदम होगा।
34 हजार के पार
मजबूत वैश्विक संकेतों और घरेलू आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने से सोना बुधवार को 34,000 के स्तर को पार कर गया। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली सराफा बाजार में सोना 280 रुपये महंगा होकर 34,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी की ही तेजी लेकर 33850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। हालांकि इस तेजी से गिन्नी पर कोई असर नहीं हुआ और यह पिछले दिवस के 26800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर पड़ी रही।
710 रुपये बढ़ी चांदी की कीमतें
इसी तरह, औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने से चांदी भी 710 रुपये महंगी होकर 39,060 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू आभूषण निर्माताओं की बढ़ी खरीदारी के अलावा मजबूत वैश्विक संकेतों से भी सोने की कीमतों में तेजी रही और पांच साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई।
वैश्विक बाजार में यह रहा हाल
इस दौरान न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 1,385.54 डॉलर प्रति औंस रही, जबकि चांदी 15.35 डॉलर प्रति औंस बिकी। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी शुद्ध सोना 34,020 रुपये और 99.5 फीसदी शुद्ध सोना 33,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा।
दिल्ली सराफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 34,020
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 33,850
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,060
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 38,045
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा: 81,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा: 82,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 26,800