फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price highest in four months, share market closing with red mark on friday

चार महीने की उच्चतम स्तर पर सोना, लाल निशान पर बंद हुआ बाजार

Fri, 14 Jun 2019 03:55 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 14 Jun 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
gold price highest in four months, share market closing with red mark on friday

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 289.26 अंकों की गिरावट के साथ 39452.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 90.70 अंकों की गिरावट के साथ 11823.30 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

शुक्रवार को वेदांता, भारती इंफ्राटेल, सन फार्मा और पावर ग्रिड के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, जी एंटरटेनमेंट और एक्सिस बैंक के स्टॉक्स शामिल हैं।

विज्ञापन

इंडसइंड बैंक के शेयर में भारी गिरावट

शुक्रवार को इंडसइंड बैंक के शेयर में भारी गिरावट आई। 4.59 फीसदी की गिरावट के बाद शुक्रवार को इंडसइंड बैंक का शेयर 1420.50 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो दिनभर के कारोबार के बाद सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें  एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, बैंक, एनर्जी, फार्मा, आईटी और इंफ्रा शामिल हैं। 

39719.08 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स 

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 22.28 अंकों की गिरावट के साथ 39719.08 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 16.60 अंकों की गिरावट के बाद 11897.40 के स्तर पर खुला था। 

gold price highest in four months, share market closing with red mark on friday

सोना वायदा भाव मजबूत

शुक्रवार को सोने का दाम चार महीने की उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हाजिर बाजार में जौहरियों के मांग बढ़ाने से सोना वायदा भाव 331 रुपये चढ़ गया। यह 33,290 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।    

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून डिलीवरी के लिए सोना वायदा भाव 331 रुपये यानी एक फीसदी बढ़कर 33,290 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके लिए 18,187 लॉट का कारोबार हुआ।    

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1.01 फीसदी बढ़कर 1,357.30 डॉलर प्रति औंस रहा।    

विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा स्तर पर सटोरियों के अपने सौदे बढ़ाने से वायदा बाजार में सोने का भाव चढ़ा है।

0.93 फीसदी बढ़ा चांदी का दाम

मजबूत वैश्विक रुख के साथ सटोरियों के सौदे बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी 0.93 फीसदी बढ़कर 37,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जुलाई महीने में डिलीवरी वाली चांदी 345 रुपये यानी 0.93 फीसदी मजबूत होकर 37,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसके लिए 19,496 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार , सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 355 रुपये यानी 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 37,848 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इसके लिए 6,883 लॉट का कारोबार हुआ। 

विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों के सौदे बढ़ाने के साथ वैश्विक स्तर पर मजूबत रुख से वायदा कारोबार में चांदी के भाव में तेजी रही। 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.93 फीसदी बढ़कर 15.03 डॉलर प्रति औंस पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed