{"_id":"647f33de3a0757622b081763","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 375 रुपये उछला, चांदी में 50 रुपये की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 375 रुपये उछला, चांदी में 50 रुपये की गिरावट
Tue, 06 Jun 2023 06:56 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 06 Jun 2023 06:56 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 375 रुपये की तेजी के साथ 60,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान चांदी 50 रुपये गिरकर 72,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 375 रुपये की तेजी के साथ 60,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,400 रुपये प्रति 60 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, इस दौरान चांदी 50 रुपये गिरकर 72,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 375 रुपये की तेजी के साथ 60,775 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,956 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 23.43 डॉलर प्रति औंस रह गई।