{"_id":"6682b268cda17f27de0adfb7","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना स्थिर, चांदी में 200 रुपये की तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना स्थिर, चांदी में 200 रुपये की तेजी
Mon, 01 Jul 2024 07:13 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:13 PM IST
सार
सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा जबकि चांदी की कीमत में 200 रुपये की तेजी आई। एचडीएएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। चांदी की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 90,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
विज्ञापन
सोने चांदी के भाव।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा जबकि चांदी की कीमत में 200 रुपये की तेजी आई। एचडीएएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। चांदी की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 90,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में 90,100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, सौमिल गांधी ने कहा, "दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। यह पिछले बंद भाव के बराबर है।" अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,327 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। यहां सोने के भाव में पिछली क्लोजिंग के मुकाबले एक डॉलर की मामूली तेजी दिखी।
विज्ञापन
चांदी की कीमत भी मामूली तेजी के साथ 29.15 डॉलर प्रति औंस हो गई। पिछले सत्र में यह 29.13 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक स्तर पर जारी तनाव और फ्रांस के संसदीय चुनावों के पहले दौर के बाद अनिश्चितता से सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों को बढ़ावा मिल सकता है और अमेरिकी डॉलर में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन