{"_id":"62010bb375529f4133242c31","slug":"gold-jumps-rs-146-silver-zooms-rs-635-on-global-trends-know-the-latest-price-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Latest Price: सोने की कीमत में 146 रुपये का उछाल, चांदी का दाम 635 रुपये बढ़ा, यहां जानें ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Latest Price: सोने की कीमत में 146 रुपये का उछाल, चांदी का दाम 635 रुपये बढ़ा, यहां जानें ताजा भाव
Mon, 07 Feb 2022 05:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 07 Feb 2022 05:38 PM IST
सार
Gold Silver Latest Rate Update: सोमवार को सोना 146 रुपये की तेजी के साथ 47,997 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में यह कीमती पीली धातु 47,851 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी 635 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में तेजी के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 146 रुपये की तेजी के साथ 47,997 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में यह कीमती पीली धातु 47,851 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दूसरी कीमती धातु चांदी के दाम में सोमवार को 635 रुपये की तेजी आई और इस बढ़ोतरी के साथ इसका दाम उछलकर 61,391 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। गौरतलब है कि इससे पिछले कारोबारी दिन में चांदी 60,756 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हरे रंग में 1,812 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 22.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोमवार को कॉमेक्स में हाजिर सोने की कीमत 1,812 डॉलर प्रति औंस थी। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के बावजूद कमजोर डॉलर के समर्थन से सोने की कीमतों में तेजी आई है।
विज्ञापन