फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold future prices rises to seven years high, platinum crosses 2000 dollar in international market

अभी तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी 49,400 के पार

Mon, 06 Jan 2020 06:53 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 06 Jan 2020 06:53 PM IST
सार

अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध संकट से भारत में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। 

विज्ञापन
gold future prices rises to seven years high, platinum crosses 2000 dollar in international market
gold - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा

विस्तार

जहां वायदा बाजार में सोने का भाव सात साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, वहीं प्लेटिनम की कीमतें 2000 डॉलर प्रति औंस के पार चला गई हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सटोरियों ने सुरक्षित निवेश विकल्प की ओर अपना रुख किया जिससे सोमवार को वायदा कारोबार में सोना 857 रुपये उछलकर 40,969 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, फरवरी महीने में डिलीवरी वाला सोना 857 रुपये यानी 2.14 फीसदी बढ़कर 40,969 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसमें 5,559 लॉट का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


केडिया कमोडिटी के निदेशक अजय केडिया ने कहा है कि सोने का स्पॉट भाव जल्द ही 45 हजार रुपये के स्तर को छू सकता है। रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी से यह असर देखने को मिलेगा। वहीं शादी के सीजन में भी सोने-चांदी की बिक्री पर असर देखने को मिल सकता है। वायदा भाव में तभी कमी देखने को मिली, जब अमेरिका-ईरान के बीच संकट कम होगा, हालांकि इसकी उम्मीद फिलहाल कम दिख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 874 रुपये यानी 2.17 फीसदी चढ़कर 41,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 530 लॉट का कारोबार हुआ है। वहीं विदेशी बाजार में प्लेटिनम की कीमत 2000 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई हैं। सोना 1680 डॉलर प्रति औंस और चांदी 18.50 डॉलर प्रति औंस बोली गई। 
 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर शीर्ष सेना के कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या की प्रतिक्रिया में अगर तेहरान ने कोई बदले की कार्रवाई की तो उसका मुंहतोड़ जबाव दिया जायेगा।वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 1.67 फीसदी की तेजी के साथ 1,578.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

सोना 720 रुपये बढ़कर 41,730 के स्तर पर 

सोमवार को सोना 720 रुपये मजबूत होकर 41,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जो उसका अभी तक का उच्चतम स्तर है। शेयर बाजार में कमजोरी और वैश्विक स्तर पर तेजी के रुझान से निवेश के लिहाज से सुरक्षित माने जाने वाले सोने के लिए मांग बढ़ने से यह तेजी देखने को मिली है। वहीं चांदी के भाव 1,105 रुपये की बढ़त के साथ 49.430 रुपये प्रति किलो हो गए।

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया ने कहा है कि मौजूदा हालात बने रहे तो सोने में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है, जो एक साल में 45 हजार रुपये तक जा सकता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्रमुख (पीसीजी-परामर्श) देवर्ष वकील ने कहा, ‘सुरक्षित निवेश के लिए मांग से सोने को समर्थन मिला है।



कमजोर रुपये, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी से घरेलू बाजार में समर्थन मिल रहा है।’ वैश्विक बाजार में भी सोना बढ़कर 1,575 डॉलर प्रति औंस और चांदी 18.34 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई। कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में 2.3 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed