फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold falls second day due to global cue

विदेशी बाजार के दबाव में फिर लुढ़का सोना

Sat, 14 Nov 2015 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Nov 2015 05:50 PM IST
विज्ञापन
gold falls second day due to global cue

ग्लोबल स्तर पर जारी नरमी के रुख के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में सोने में 35 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई।

विज्ञापन


दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 35 रुपए गिरकर 25,915 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।

शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 300 रुपये की गिरावट के साथ 26,000 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 25,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक मांग घटने से सोने के साथ ही चांदी में भी बड़ी गिरावट दिखी।

चांदी भी गिरी

gold falls second day due to global cue

वहीं दूसरी ओर चांदी में भी गिरावट देखी गयी चांदी 100 रुपए प्रति किलो की दर से गिरकर 34,300 पर पहुंच गयी। चांदी 500 रुपये घटकर 34,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

कल के कारोबार में चांदी सिक्के में हजार रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इससे सिक्के का लिवाली भाव 47,000 रुपये और बिकवाली भाव 48,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गया।

बाजार जानकारों के अनुसार सोने और चांदी में गिरावट ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी क्योंकि त्यौहारी मौसम के खत्म होने के बावजूद सहालक शुरू होने जा रही है इसका असर बाजार में सोने-चांदी की सेल पर जरूर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed