{"_id":"5b753a2f42c792170f0c5645","slug":"gold-down-by-395-rupees-in-international-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्विक संकेतों के चलते सोना 395 रुपये गिरा, चांदी में भी दिखी बड़ी गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
वैश्विक संकेतों के चलते सोना 395 रुपये गिरा, चांदी में भी दिखी बड़ी गिरावट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 16 Aug 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
gold
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच वायदा बाजार में आज सोना भाव 395 रुपये घटकर 29,340 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं सटोरियों के अपनी खरीदारी घटाने से वायदा बाजार में आज चांदी भाव 1,229 रुपये घटकर 37,398 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
विज्ञापन
एमसीएक्स पर अक्तूबर अनुबंध के सौदों के लिए सोना वायदा भाव 1.33% की गिरावट के साथ 29,340 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इसमें 1,320 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार दिसंबर डिलीवरी के लिए 64 लॉट के कारोबार में सोना वायदा भाव 395 रुपये यानी 1.32% गिरकर 29,567 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना भाव 0.09% घटकर 1,173.70 डॉलर प्रति औंस रहा।
विज्ञापन
चांदी में 3 फीसदी की गिरावट
एमसीएक्स पर दिसंबर अनुबंध के सौदों के लिए चांदी वायदा भाव 1,229 रुपये यानी 3.18% की गिरावट के साथ 37,398 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसमें 398 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार सितंबर डिलीवरी के लिए 2,872 लॉट के कारोबार में चांदी वायदा भाव 1,212 रुपये यानी 3.21% गिरकर 36,587 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में चांदी भाव 0.49% बढ़कर 14.48 डॉलर प्रति औंस रहा।
विज्ञापन