फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold became expensive today silver prices fall know here price in your city in inr

Gold Silver Price Today: सोना आज हुआ महंगा, चांदी के दाम गिरे, यहां जानें क्या है आपके शहर में भाव

Tue, 30 Nov 2021 01:11 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Nov 2021 01:11 PM IST
सार

Gold Silver Price Today in INR: एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में कमी आई है। आज सोने की कीमत 0.35 फीसदी बढ़कर 48,160 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। चांदी का भाव गिरकर 62,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

विज्ञापन
Gold became expensive today silver prices fall know here price in your city in inr
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आज के ताजा दाम जानना आपके लिए बेहतर होगा। एमसीएक्स पर मंगलवार को सोना महंगा हो गया है और चांदी सस्ती हो गई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 0.35 फीसदी बढ़कर 48,160 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। वहीं चांदी की चमक भी फीकी रही और इसकी कीमत 0.06 फीसदी गिर गई। इस गिरावट के साथ चांदी 62,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

विज्ञापन


देश में अलग अलग होती है कीमत
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। चांदी की बात करें तो चेन्नई में मंगलवार को 1 किलो चांदी का भाव 70,400 रुपये है, जबकि दिल्ली और मुंबई में यह धातु 65,558 रुपये पर बिक रही है। कोलकाता और बेंगलुरु में 1 किलो चांदी 65,558 रुपये पर कारोबार कर रही है, जबकि हैदराबाद में यह धातु 70,400 रुपये पर बिक रही है।
विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed