रुपये में कमजोरी से सोने-चांदी की कीमतों में हुआ 293 रुपये का इजाफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी और वैश्विक बाजारों में तेजी की वजह से सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों 293 रुपये तक की तेजी देखने को मिली। पिछले हफ्ते सोने का भाव तीन फीसदी टूट गया था, लेकिन इस हफ्ते तेजी के साथ शुरुआत देखने को मिली है।
यह रहा सोने-चांदी का भाव
दिल्ली सराफा बाजार में सोमवार को 24 कैरेट सोने का दाम 118 रुपये बढ़कर 38.,678 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शनिवार को 10 ग्राम सोना 38,560 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी का भाव 293 रुपये चढ़कर 45,263 रुपये प्रति किलो ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 44,970 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में सुधार और रुपये में तेज गिरावट के चलते सोने की कीमत में यह तेजी आई है। सोमवार को भारतीय रुपया एक डॉलर के मुकाबले करीब 20 पैसे के गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
रुपये में यह गिरावट यूएस-चाइना ट्रेड डील की अनिश्चितताओं और घरेलू इक्विटी बाजारों की कमजोर शुरुआत के कारण देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोमवार को सोना बढ़त के साथ 1,463 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।