फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold and silver price changed today gold rises by Rs 161 silver jumps Rs 800

सोना हुआ महंगा, चांदी के भी बढ़े दाम, जानिए कितनी हुई कीमत

Mon, 31 Aug 2020 04:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 31 Aug 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
gold and silver price changed today gold rises by Rs 161 silver jumps Rs 800
सोना-चांदी - फोटो : pixabay

एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, रुपये की गिरावट के साथ सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 161 रुपये बढ़कर 52,638 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की बात करें, तो इसकी कीमत में भी इजाफा दर्ज हुआ। यह 800 रुपये बढ़कर 68,095 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,960 डॉलर प्रति औंस के पर पहुंच गया था, जबकि चांदी 27.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

इस संदर्भ में एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के चलते दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 161 रुपये की बढ़त देखी गई।' मालूम हो कि घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट तथा अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से सोमवार को रुपये ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और यह 21 पैसे के नुकसान के साथ 73.60 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार को इतनी बदली थी कीमत
देश में स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दामों में करीब 252 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। बाजार में रुपया के मजबूत होने के बीच सोना का भाव 52,155 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि चांदी के भाव में तेजी देखी गई थी और यह 462 रुपये की तेजी के साथ 68,492 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। वैश्विक बाजार में सोना 1,949 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 27.33 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed