फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   from 2008 to 2019 this is how gold prices rises to its peak

2008 में 12500 रुपये था सोने का भाव, एक दशक में 27 हजार से ज्यादा बढ़ी कीमत

Mon, 26 Aug 2019 06:52 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 26 Aug 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
from 2008 to 2019 this is how gold prices rises to its peak
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
पिछले एक दशक में सोने की कीमतों में बहुत ज्यादा उछाल देखने को मिला है। 1964 में सोने का भाव 63.25 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 2008 में जहां 24 कैरेट सोने का भाव 12500 रुपये प्रति 10 ग्राम था, वहीं सोमवार 26 अगस्त को यह 40 हजार के पार चला गया। सोने की कीमतों में बढ़त या फिर कीमत कम होने के लिए कई सारे फैक्टर काम करते हैं। इस हिसाब से एक दशक में सोने की कीमतों में करीब 27500 रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

एक साल में नौ हजार रुपये बढ़ी कीमत

2018 में जहां सोने की कीमत 31,438 रुपये थी। पिछले आठ माह में इसमें नौ हजार रुपये प्रति 10 ग्राम इजाफा देखने को मिला। यह इसलिए देखने को मिला है क्योंकि अभी भी लोग निवेश के लिए इसको बेहतरीन विकल्प समझते हैं। 
विज्ञापन

2008 से लेकर के ऐसे बढ़ी कीमत

साल कीमत (रुपये प्रति 10 ग्राम)
2008 12500
2009 14500
2010 18500
2011 26400
2012 31050
2013 29600
2014 28006
2015 26343
2016 28623
2017 29667
2018 31438
2019 (26 अगस्त को) 40000

अगस्त में लगातार बढ़ी है कीमत

इस महीने कीमत बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। चीन-अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध की स्थिति के चलते ऐसा देखने को मिल रहा है। वहीं देश और विदेश के कई देशों में मंदी का माहौल आ गया है। चीन, भारत के अलावा एशिया के प्रमुख देशों में उथल-पुथल मची हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदी के दौर में निवेश का बढ़िया विकल्प

आम तौर पर लोग मंदी के दौर में सोने में किए गए निवेश को बेहतर विकल्प मानते हैं। शादी के सीजन के अलावा सोना सबसे ज्यादा धनतेरस और अक्षय तृतीया पर सबसे ज्यादा खरीदा जाता है। आज भी लोगों का मानना है कि संकट के समय सोना ही लोगों की सबसे ज्यादा मदद करता है। ऐसे में लोगों के बीच इसकी डिमांड बनी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed