फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   FPIs stay bullish on India pour in Rs 5072 cr in October so far

अक्तूबर से अब तक घरेलू पूंजी बाजार में FPI ने किया 5,072 करोड़ रुपये का निवेश

Sun, 20 Oct 2019 01:33 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 20 Oct 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
FPIs stay bullish on India pour in Rs 5072 cr in October so far

डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर माह से अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने घरेलू पूंजी बाजार में  5,072 करोड़ रुपये का निवेश किया है। पिछले महीने यानी सितंबर एफपीआई ने घरेलू पूंजी बाजार में 6,557.8 करोड़ रुपये का निवेश किया था। हालांकि उससे पहले जुलाई और अगस्त माह में एफपीआई ने बिकवाली की थी। 

विज्ञापन

शुद्ध निवेश 5,072 करोड़ रुपये

एक से 18 अक्तूबर के बीच एफपीआई ने शेयरों में 4,970 करोड़ रुपये का निवेश किया था। वहीं बॉन्ड बाजार में इस अवधि में 102 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया गया था। इस तरह एफपीआई का शुद्ध निवेश 5,072 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन

ऐसे बदली एफपीआई की धारणा

इस संदर्भ में सैमको सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख उमेश मेहता का कहना है कि, 'सरकार की ओर से महंगाई भत्ता बढ़ाने से, कॉर्पोरेट कर में कमी, सरकारी बैंकों में पूंजी डालकर और रणनीतिक विनिवेश के जरिये घरेलू मांग को सुधारने के प्रयासों से एफपीआई की धारणा बदली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता का पड़ा प्रभाव

वहीं कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के तकनीकी व डेरिवेटिव विश्लेषक अरुण मंत्री ने मामले पर कहा है कि ब्रेक्जिट और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर सकारात्मक संदेशों से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed