फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   FPIs pull out Rs 2415 crore from Indian markets invest Rs 777 crore in equities

विदेशी निवेशकों ने जनवरी में अबतक बाजार से निकाले 2,415 करोड़ रुपये

Sun, 12 Jan 2020 12:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 12 Jan 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
FPIs pull out Rs 2415 crore from Indian markets invest Rs 777 crore in equities

डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजार से 2,415 करोड़ रुपये निकाले हैं। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को देखते हुए विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक सतर्क रहे। 

विज्ञापन

घरेलू पूंजी बाजार से 2,415.7 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी

आंकड़ों के मुताबिक, एक जनवरी से 10 जनवरी के दौरान एफपीआई ने शेयरों में 777 करोड़ रुपये डाले। वहीं ऋणपत्रों या बांड बाजार से 3,192.7 करोड़ रुपये निकाले। इस तरह एफपीआई ने घरेलू पूंजी बाजार से 2,415.7 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।

विज्ञापन

पहले लगातार हर महीने एफपीआई रहे थे शुद्ध निवेशक 

इससे पहले सितंबर 2019 से लगातार हर महीने एफपीआई शुद्ध निवेशक रहे हैं। इस संदर्भ में मॉर्निंगस्टार इंवेस्टमेंट एडवाइजर इंडिया के वरिष्ठ विश्लेषण प्रबंधक (शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि, 'भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने से पहले विदेशी निवेशक वैश्विक मोर्चे पर चल रही गतिविधियों को नजदीकी से देख रहे हैं। उन्होंने सतर्कता बरती। अमेरिका व ईरान के बीच तनाव से वैश्विक शेयर बाजारों प्रभावित हुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले समय में सकारात्मक हो सकते हैं एफपीआई 

लेकिन अब अमेरिका और ईरान ने तनाव को और नहीं खींचने के संकेत दिए हैं। इसकी वजह से जोखिम पर धारणा पुन: मजबूत बन सकती है। आने वाले समय में एफपीआई सकारात्मक हो सकते हैं।

बजट 2020 पर भी हैं एफपीआई की निगाहें

इसके अलावा एफपीआई की निगाहें एक फरवरी को पेश होने जा रहे आम बजट पर भी लगी हैं। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट एक फरवरी 2020 को पेश होगा। वहीं आर्थिक सर्वे 31 जनवरी को आएगा। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। यह सीतारमण का दूसरा बजट होगा। 

2019 में एफपीआई ने डाले थे 73,276.63 करोड़ रुपये 

साल 2019 में एफपीआई ने घरेलू बाजारों (शेयर और ऋण दोनों) में शुद्ध रूप से 73,276.63 करोड़ रुपये डाले थे। बता दें कि जनवरी, जुलाई और अगस्त को छोड़कर एफपीआई साल 2019 के शेष महीनों में शुद्ध लिवाल रहे हैं। 

क्या है एफपीआई ?

बता दें कि जब एक अंतरराष्ट्रीय निवेशक, किसी अन्य देश के उद्यम की निष्क्रिय होल्डिंग में निवेश करता है, यानी वित्तीय परिसंपत्ति में निवेश करता है, तो इसे एफपीआई के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed