फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   FPIs pull out over Rs 6200 crore in October so far

FPI ने अक्तूबर में पूंजी बाजार से की 6,200 करोड़ रुपये की निकासी

Sun, 13 Oct 2019 03:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 13 Oct 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
FPIs pull out over Rs 6200 crore in October so far

डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर में पहले दो सप्ताह में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने घरेलू पूंजी बाजार से 6,200 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है। 

विज्ञापन

इसलिए निकाले पैसे 

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की बढ़ती आशंकाओं की वजह से विदेशी निवेशकों ने घरेलू पूंजी बाजार से निकासी की है। इसके अतिरिक्त वैश्विक आर्थिक मंदी की वजह से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। इतना ही नहीं रेटिंग एजेंसी मूडीज और अन्य संस्थानों द्वारा जीडीपी वृद्धि दर में की जा रही कटौती से भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित हो रही है। रविवार को विश्व बैंक ने भी भारत की वृद्धि दर घटाकर इसे छह: फीसदी कर दिया है। 

विज्ञापन

शेयर बाजार से निकाले 4,955.20 करोड़ रुपये

डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक अक्तूबर से 11 अक्तूबर के दौरान एफपीआई ने शेयर बाजार से 4,955.20 करोड़ रुपये और ऋणपत्रों (बॉन्ड्स) से 1,261.90 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। इस दौरान कुल निकासी 6,217.10 करोड़ रुपये की हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर एफपीआई में थी शुद्ध खरीदारी

इस संदर्भ में मॉर्निंगस्टार इंवेस्टमेंट के वरिष्ठ विश्लेषक प्रबंधक (शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा है कि, 'सितंबर में शुद्ध खरीदार रहने के बाद अक्तूबर में एफपीआई फिर बिकवाली करने लगे। इससे पहले सितंबर में सरकार द्वारा आर्थिक सुधारों की घोषणा के बाद एफपीआई में शुद्ध खरीदारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed