फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   FPIs infuse Rs 19203 crore into Indian capital markets in November so far

नवंबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में किया 19,203 करोड़ रुपये का निवेश

Sun, 17 Nov 2019 01:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 17 Nov 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
FPIs infuse Rs 19203 crore into Indian capital markets in November so far
डॅालर(सांकेतिक)

डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, नवंबर के शुरुआती 15 दिनों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ( FPI ) ने घरेलू पूंजी बाजार में 19,203 करोड़ रुपये का निवेश किया है। पिछले महीने यानी अक्तूबर में एफपीआई ने घरेलू पूंजी बाजार में 16,464 करोड़ रुपये का निवेश किया था। वहीं सितंबर में एफपीआई ने घरेलू पूंजी बाजार में 6,557.8 करोड़ रुपये का निवेश किया था। उससे पहले जुलाई और अगस्त माह में एफपीआई ने बिकवाली की थी। 

विज्ञापन

इसलिए भारतीय बाजारों के प्रति बढ़ा आकर्षण 

शेयरों में शुद्ध रूप से विदेशी निवेशकों ने 14,435.6 करोड़ रुपये डाले हैं। वहीं एक से 15 नवंबर के बीच ऋण या बॉन्ड बाजार में निवेशकों का शुद्ध निवेश 4,767.18 करोड़ रुपये रहा है। इस तरह इस तरह उनका कुल शुद्ध निवेश 19,202.7 करोड़ रुपये रहा। उत्साहवर्धक घरेलू और वैश्विक कारकों की वजह से विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजारों के प्रति आकर्षण बढ़ा है। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के तकनीकी एवं डेरिवेटिव विश्लेषक अरुण मंत्री ने कहा है कि वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका चीन के बीच व्यापार करार की उम्मीद से भी एफपीआई का प्रवाह बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एफपीआई ?

बता दें कि जब एक अंतरराष्ट्रीय निवेशक, किसी अन्य देश के उद्यम की निष्क्रिय होल्डिंग में निवेश करता है, यानी वित्तीय परिसंपत्ति में निवेश करता है, तो इसे एफपीआई के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed