फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Foreign investors pump in Rs 7714 crore into capital markets in September

भारत पर विदेशी निवेशक मेहरबान, सितंबर में किया 7,714 करोड़ रुपये का निवेश

Sun, 29 Sep 2019 01:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 29 Sep 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
Foreign investors pump in Rs 7714 crore into capital markets in September

पिछले दो महीनों में लगातार बिकवाली करने के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर भारतीय पूंजी बाजार में 7,714 करोड़ रुपये की शुद्ध निवेश किया है। 

विज्ञापन

इसलिए बढ़ा निवेश

सरकार के आर्थिक सुधारों और बजट में एफपीआई पर लगाए गए कर अधिभार को वापस लेने की घोषणा के बाद विदेशी निवेशकों का निवेश बढ़ा है। पिछले सप्ताह सरकार ने कॉर्पोरेट कर की दर में लगभग 10 फीसदी की कटौती कर दी थी। साथ ही एफपीआई के किसी प्रतिभूति, डेरिवेटिव की बिक्री पर पूंजीगत लाभ पर बढ़े हुए कर अधिभार को भी खत्म कर दिया था। 

विज्ञापन

सेबी ने किया था बदलाव

इसके अलावा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भी एफपीआई के लिए अपने अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) नियम सरल बना दिए हैं और उन्हें प्रतिभूति बाजार में लेनदेन की भी अनुमति दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह कुल 7,714.30 करोड़ रुपये का किया निवेश

डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने तीन से 27 सितंबर के बीच शेयर बाजार में 7,849.89 करोड़ रुपये का निवेश किया जबकि बांड बाजार से 135.59 करोड़ रुपये की निकासी। इस तरह उन्होंने घरेलू पूंजी बाजार में कुल 7,714.30 करोड़ रुपये का निवेश किया। पूंजी बाजार में शेयर बाजार, बांड बाजार और डेरिवेटिव में किया गया निवेश शामिल होता है। इससे पिछले महीने अगस्त में एफपीआई ने पूंजी बाजार से 5,920.02 करोड़ रुपये और अगस्त में 2,985.88 करोड़ रुपये की निकासी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed