{"_id":"5702d2d04f1c1b205ec814b2","slug":"finance-minister-arun-jaitley-statement-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लग्जरी सामानों को जीएसटी से बाहर रखने पर बढ़ जाएगी अप्रत्यक्ष कर की दर'","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
'लग्जरी सामानों को जीएसटी से बाहर रखने पर बढ़ जाएगी अप्रत्यक्ष कर की दर'
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Apr 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली केमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि लग्जरी सामानों को जीएसटी केदायरे से बाहर रखने पर अप्रत्यक्ष कर के नए दौर में इस पर कर की दर 18 फीसदी से ऊपर हो जाएगी।
विज्ञापन
उद्योग संगठन सीआईआई के एक कार्यक्रम में मंगलवार को जेटली ने केजरीवाल केबयान का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली तो खुद ही इस पर वैट लगाए हुए है। उन्होंने कहा कि मैंने केजरीवाल केबयान को पढ़ा है, जिसमें उन्होंने सोना जैसे लग्जरी सामान पर कर नहीं लगाने की बात कही है।मैं तो इस बात का स्वागत करूंगा यदि दिल्ली इस पर वैट हटा दें।
विज्ञापन
बजट में जेटली ने स्वर्ण आभूषणों पर एक फीसदी का उत्पाद शुल्क लगा दिया है। इस पर अभी तक कारोबारी हड़ताल पर हैं। केजरीवाल ने इस पर शुल्क हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन