चीन की उठा-पटक से भारतीय बाजार में गिरावट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दर में कटौती के बावजूद शंघाई शेयर बाजार समेत भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। घरेलू शेयर बाजार बुधवार को एक बार फिर गिरावट का शिकार हुआ।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 317.72 अंक लुढ़क कर 25,714.66 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 88.85 अंक की गिरावट के साथ 7,791.85 अंक पर बंद हुआ।
बुधवार को शंघाई स्टॉक एक्सचेंज का कारोबार 1.27 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 37.68 अंक की गिरावट के साथ 2,927.29 अंक पर बंद हुआ।
ब्याज दरों में कटौती का दिखेगा असर
एक्सचेंज में कुल 461.8 अरब युआन का कारोबार हुआ। कारोबार के दौरान बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसके चलते सूचकांक एक समय जहां 4.29 फीसदी तक ऊपर चढ़ा, वहीं इसमें 3.85 फीसदी तक की गिरावट भी देखने को मिली।
चीन का दूसरे प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक शेनजेन कंपोजिट इंडेक्स 53.31 अंक गिरकर 1,695.76 अंक पर बंद हुआ। इसमें 3.05 फीसदी की गिरावट रही।
कारोबारियों के मुताबिक चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा बाजार और अपनी मुद्रा को सहारा देने के लिए ब्याज दरों में की गई आधे फीसदी की कटौती का तात्कालिक तौर पर कोई सकारात्मक असर अभी दिखाई नहीं दे रहा है।