{"_id":"5cda9c80bdec220708713ced","slug":"fall-in-price-of-petrol-and-diesel-even-after-crude-oil-got-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी के बावजूद भारत में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्यों","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी के बावजूद भारत में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्यों
Tue, 14 May 2019 04:59 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 14 May 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में पेट्रोल और डीजल का दाम लगातार कम हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रहे इजाफे के बावजूद भारत में पिछले पांच दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती हुई। हालांकि चुनाव के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते पांच दिनों में दिल्ली में पेट्रोल के दाम 1.57 रुपये घटे हैं। 10 मार्च को हुई आम चुनाव की घोषणा के बाद से ही ये कटौती का सिलसिला जारी है। लगातार पांच दिन से हो रही कटौती के बाद पेट्रोल 1.42 फीसदी सस्ता हुआ है और डीजल 2.16 फीसदी सस्ता हुआ है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के दाम 7.64 फीसदी बढ़े हैं। इस संदर्भ में विश्लेषकों ने बताया कि क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भारत में करीब दो हफ्तों बाद दिखता है। दिल्ली में तेल के दाम में हुई कटौती से साफ पता चलता है कि तेल कंपनियां घाटा उठाकर तेल के दाम में कटौती कर रही हैं। बता दें कि कंपनियों को राहत देने के लिए सरकार ने टैक्स में कोई कटौती भी नहीं की है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि, पेट्रोल-डीजल के दाम में ज्यादा राहत की गुंजाइश कम है। ऐसे हालात में तेल कंपनियां चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में तीन से चार रुपये लीटर तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।