फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   fall in price of gold and silver on tuesday due to less demand

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या रहा आज का भाव

Tue, 17 Sep 2019 04:24 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 17 Sep 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
fall in price of gold and silver on tuesday due to less demand

मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 38,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 150 रुपये कम हुई। मांग में गिरावट की वजह से सोने की कीमत गिरी। 

विज्ञापन

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतें भी मंगलवार को कम हुईं। चांदी में 290 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद चांदी का भाव 48,028 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। रुपये में गिरावट के कारण सोने और चांदी की मांग में गिरावट आई है। 

विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर ये है सोना-चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के बाद 1,497 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस बीच चांदी गिरावट के साथ 17.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बढ़ा था सोना-चांदी का दाम

इससे पहले सोमवार को सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिला था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत में 460 रुपये की उछाल दर्ज की गई थी। इस उछाल से सोने का भाव 38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था।



सिर्फ सोना ही नहीं, सोमवार को चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला था। चांदी में 1,096 रुपये का उछाल आया था, जिसके बाद एक किलो चांदी की कीमत 47,957 रुपये हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed