फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Fab India gets notice for using word Khadi

अब फैबइंडिया के परिधानों पर नहीं दिखेगा ‘खादी’ लिखा

Tue, 21 Feb 2017 02:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Feb 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
Fab India gets notice for using word Khadi

अब फैबइंडिया के परिधानों पर जल्द खादी लिखा नहीं मिलेगा। दरअसल खादी इंडिया की ओर से कानूनी नोटिस मिलने के बाद फैबइंडिया ने अपने कॉटन उत्पादों पर से ‘खादी’ शब्द हटाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


खादी इंडिया ने नोटिस में कंपनी पर अनाधिकृत रूप से खादी इंडिया के पंजीकृत ब्रांड ‘खादी’ के तहत कॉटन उत्पादों की बिक्री का आरोप लगाया था और नोटिस मिलने के 15 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा था। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने फैबइंडिया ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड को तत्काल रूप से कंपनी के सभी कॉटन उत्पादों के लिए खादी शब्द का इस्तेमाल रोकने और कंपनी के शोरूम से डिस्प्ले बैनर हटाने को कहा था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, फैबइंडिया के सीईओ विनय सिंह ने केवीआईसी के नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह केवीआईसी के सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं। फैबइंडिया ने अपने जवाब में केवीआईसी के अधिकारियों के साथ बैठक करने की भी मांग की है ताकि कंपनी खादी इंडिया की संतुष्टि के लिए इस मामले को सुलझाने में अपनी स्थिति स्पष्ट कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवीआईसी के चेयरमैन वीके सक्सेना ने फैब इंडिया को भेजे गए कानूनी नोटिस को सही ठहराया और एक पुराने पत्र का जिक्र किया, जिसमें फैबइंडिया के खादी मार्क के लिए आवेदन को रद्द माना गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed