फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Expectations from budget 2022 : Central government should reduce import duty on gold to four percent, competition will increase

बजट से उम्मीदें : सोने पर आयात शुल्क घटाकर चार फीसदी करे केंद्र सरकार, बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

Wed, 19 Jan 2022 05:20 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 19 Jan 2022 05:20 AM IST
सार

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) ने सरकार से जीएसटी की दर को 3 फीसदी से घटाकर 1.25 फीसदी करने की मांग की है। साथ ही पैन कार्ड की सीमा दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने का भी आग्रह किया है।

विज्ञापन
Expectations from budget 2022 : Central government should reduce import duty on gold to four percent, competition will increase
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए सरकार से सोने पर आयात शुल्क घटाने की मांग की गई है। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने बजट के लिए दिए अपनी सिफारिशों में सोने पर आयात शुल्क को 7.5% से घटाकर 4% करने की मांग की है। क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज देने की भी अपील की।

विज्ञापन


जीजेईपीसी ने अपनी बजट पूर्व सिफारिशों में कटे एवं पॉलिश हीरों और रत्नों पर भी आयात शुल्क को 7.5% से घटाकर 2.5% करने का सुझाव दिया। परिषद ने कहा कि आयात शुल्क घटाकर 4% करने से 500 करोड़ के बजाय 225 करोड़ की कार्यशील पूंजी ही फंसेगी।
विज्ञापन





41 अरब डॉलर का है निर्यात लक्ष्य
भारत रत्न एवं आभूषण का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है। वैश्विक रत्न एवं आभूषण निर्यात में 5.8 फीसदी हिस्सेदारी है। जीजेईपीसी के अध्यक्ष कोलिन शाह ने कहा कि हम इस क्षेत्र में चालू वित्त वर्ष के दौरान 41 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल कर लेंगे। हमने आजादी के शताब्दी वर्ष में 100 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य तय किया है। इसी क्रम में हम सरकार से अपील करते हैं कि आगामी बजट में इस क्षेत्र के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन





रत्न-आभूषण पर जीएसटी घटाने की मांग
अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) ने सरकार से जीएसटी की दर को 3 फीसदी से घटाकर 1.25 फीसदी करने की मांग की है। साथ ही पैन कार्ड की सीमा दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने का भी आग्रह किया है। जीजेसी का कहना है कि ग्रामीण भारत में कई घरों में पैन कार्ड नहीं है। इससे जरूरत के समय न्यूनतम आवश्यक आभूषण की व्यवस्था करने में कठिनाई होती है। क्रेडिट कार्ड से आभूषणों की खरीद पर बैंक कमीशन (1-1.5 फीसदी) को माफ किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed