रक्षा बजट पर काफी खर्च करते हैं ये देश, भारत छठें नंबर पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज संसद में वित्त मंत्री अरुण जेटली राजग सरकार का तीसरा आम बजट पेश करेंगे। जहां इस बजट में सभी का ध्यान कर और उससे जुड़ें प्रावधानों पर होगा वहीं रक्षा बजट पर भी लोगों की निगाहें लगी रहेंगी। आपको बता दें कि पिछले रक्षा बजट के आंकड़ों के मुताबिक भारत छठें स्थान पर था।
वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोश (आईएमएफ) की मानें तो दुनिया की ग्रोथ सुस्त है, लेकिन देश अपने रक्षा बजट पर खासा जोर दे रहे हैं। आईएचएस के 2015 में जारी आंकड़ों के मुताबिक रक्षा बजट पर सबसे अधिक खर्च अमेरिका का है।
2015 में इसका रक्षा बजट 569.3 अरब डॉलर का था। हालांकि यह 2014 के 587 अरब डॉलर के मुकाबले कम था। रक्षा पर खर्च के मामले में चीन (190.9 अरब डॉलर) दुनिया का दूसरा बड़ा देश है।
चीन ने की है भारी बढ़ोतरी
यूके तीसरे, रूस चौथे और फ्रांस क्रमश: पांचवें स्थान पर है। गौरतलब है कि
विषम आर्थिक स्थितियों के बीच ही चीन ने अपने रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी
की है।
2014 में इसका रक्षा बजट 176 अरब डॉलर था जो 2015 में बढ़ाकर 191
अरब डॉलर कर दिया गया। सातवां स्थान जापान का था।
देश रक्षा बजट
अमेरिका 569.3
चीन 190.9
यूके 66.5
रूस 53.2
फ्रांस 52.7
(आंकड़े अरब डॉलर में)