फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Corona Virus Impact Share Market closing in green mark on tuesday

उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, 692 अंक उछला सेंसेक्स

Tue, 24 Mar 2020 04:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 24 Mar 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus Impact Share Market closing in green mark on tuesday
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को ऐतिहासिक गिरावट के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बाजार में गिरावट का सिलसिला थम गया है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 692.79 अंक यानी 2.67 फीसदी की बढ़त के साथ 26674.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 190.80 अंक यानी 2.51 फीसदी की बढ़त के साथ 7801.05 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफोसिस, अडाणी पोर्ट्स, ब्रिटानिया, बजाज फाइनेंस, मारुति, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस और निस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एम एंड एम, ग्रासिम, इडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, इंफ्राटेल, आईटीसी, जी लिमिटेड, एक्सिस बैंक, आईओसी और एचडीएफसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

इसलिए आई तेजी
अमेरिकी अर्थव्यवस्था को सहारा के देने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के असीमित बॉन्ड खरीद कार्यक्रम की घोषणा की, जिसके बाद घरेलू बाजार में तेजी आई। दूसरे एशियाई बाजारों में भी ऐसा ही रुख देखने को मिला। कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका में मांग बढ़ने की संभावना से एशिया में निवेशकों की भावनाओं में सुधार हुआ। 


के साथ 7989 के साथ कारोबार कर रहा था। इसलिए इससे यह संकेत था कि आज भारतीय शेयर बाजार भी बढ़त के साथ खुलेंगे। टोक्यो, सिडनी और हांगकांग के बेंचमार्क दो फीसदी से अधिक चढ़ गए, जबकि कोरियाई शेयरों में पांच फीसदी से ज्यादा की वृद्धि देखी गई।

1270 अंक की तेजी पर खुला था सेंसेक्स 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1271.39 अंक यानी 4.89 फीसदी की बढ़त के साथ 27252.39 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 47 अंक यानी 5.48 फीसदी की बढ़त के साथ 8027.25 के स्तर पर खुला था। इसके थोड़ी ही देर बाद सेंसेक्स 1454 की तेजी पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed