फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex, Nifty Share Market Today News in Hindi: corona virus impact share market

Sensex Today: बाजार में लौटी रौनक, 1020 अंक के अछाल के बाद 27000 के ऊपर पहुंचा सेंसेक्स

Tue, 24 Mar 2020 01:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उदाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उदाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 24 Mar 2020 01:27 PM IST
सार

  • बाजार में गिरावट का सिलसिला थम गया है।
  • एशियाई शेयर और अमेरिकी वायदा बाजार में बढ़त के कारण तेजी आई।
  • सेंसेक्स 1271.39 अंक की बढ़त के साथ 27252.39 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
BSE Sensex, Nifty Share Market Today News in Hindi: corona virus impact share market
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को ऐतिहासिक गिरावट के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बाजार में गिरावट का सिलसिला थम गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1271.39 अंक यानी 4.89 फीसदी की बढ़त के साथ 27252.39 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47 अंक यानी 5.48 फीसदी की बढ़त के साथ 8027.25 के स्तर पर खुला। इसके थोड़ी ही देर बाद सेंसेक्स 1454 की तेजी पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
1:22 AM -
सेंसेक्स में 1020 अंक ( 3.93 फीसदी ) का उछाल देखा गया और यह 27001.99 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 288.70 अंक की बढ़त के बाद 7898.95 के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11:45 AM - बीएसई का सेंसेक्स 684.16 अंक उछाल के साथ 26665.40 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 177.10 अंक की तेजी के साथ 7787.35 के स्तर पर है।
10:44 AM - सेंसेक्स 112.01 अंक बढ़कर 26093.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 43.90 अंक की तेजी के साथ 7654.15 के स्तर पर है।
10:12 AM - घरेलू शेयर बाजार फिर लाल निशान पर पुहंच गया है। सेंसेक्स 90.19 अंक ( -0.35 फीसदी ) की गिरावट के बाद 25891.05 के स्तर पर है। इसी तरह निफ्टी 19.70 अंक की गिरावट के बाद 7590 के स्तर पर पहुंच गया।
9:35 AM - सेंसेक्स 263.71 अंक यानी 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 26244.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 59 अंक की बढ़त के बाद 7669.25 के स्तर पर है।

इसलिए आई तेजी
अमेरिकी अर्थव्यवस्था को सहारा के देने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के असीमित बॉन्ड खरीद कार्यक्रम की घोषणा की, जिसके बाद घरेलू बाजार में तेजी आई। दूसरे एशियाई बाजारों में भी ऐसा ही रुख देखने को मिला। कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका में मांग बढ़ने की संभावना से एशिया में निवेशकों की भावनाओं में सुधार हुआ। 

कोरोना से प्रभावित हो रहा है बाजार
मालूम हो कि कोरोना वायरस को चलते भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में कई दिनों से गिरावट आ रही है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को देश में 99 नए मामले सामने आए, जो अभी तक देश में एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा सोमवार को दो और लोगों की मौत के साथ देश में इसकी वजह से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा नौ हो गया। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 492 हो गई है। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, बजाज फिन्सर्व, अडाणी पोर्ट्स, सिप्ला, बजाज फाइनेंस, वेदांता लिमिटेड, इंफोसिस, ब्रिटानिया, सन फार्मा, आदि शामिल हैं।

एक साल के निचले स्तर पर विमानन शेयर
भारतीय विमानन कंपनियों के सभी घरेलू परिचालन के 25 मार्च से निलंबन की घोषणा के बाद इन कंपनियों के शेयर 10 फीसदी तक गिर गए हैं। भारत पहले ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर चुका है।

  • एक साल के निचले स्तर पर इंटरग्लोब एविएशन के शेयर - इंडिगो का स्वामित्व रखने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 9.99 फीसदी की गिरावट के साथ 765.05 रुपये पर पहुंच गए। ये बीएसई पर उसका एक साल का सबसे निचला स्तर है।
  • स्पाइसजेट का शेयर भी लुढ़का - स्पाइसजेट के शेयर में भी 4.92 फीसदी गिरावट आई और यह 31.85 रुपये पर आ गया। ये भी अपने एक साल के निचले स्तर और निचले सर्किट पर है।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी शामिल हैं।

सोमवार को ऐसा रहा वैश्विक बाजारों का हाल
सोमवार को अमेरिका का डाउ जोंस 3.04 फीसदी यानी 582.05 अंक नीचे 18,591.90 पर बंद हुआ। नैस्डैक में 0.27 फीसदी और एसएंडपी में 2.93 फीसदी की गिरावट आई। सोमवार को डाउ जोंस 317 अंकों की गिरावट के साथ खुला था। इसी तरह अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक कंपोजिट 25 अंक और एसएंडपी 32 पॉइंट नीचे खुले थे। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 18856, नैस्डैक 6853 और एसएंडपी 2272 पर कारोबार कर रहे थे। 



76.07 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 22 पैसे की बढ़त के बाद 76.07 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 102 पैसे की भारी गिरावट के बाद 76.22 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) के सर्वकालिक निचले स्तर तक पहुंच गया था। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 1074.99 अंक यानी 4.14 फीसदी की बढ़त के बाद 27,056.23 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 238.05 अंक यानी 3.13 फीसदी की बढ़त के बाद 7848.30 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन आई थी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 3934.72 अंक यानी 13.15 फीसदी की गिरावट के साथ 25,981.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1135.20 अंक यानी 12.98 फीसदी की गिरावट के साथ 7610.25 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान  गिरावट के कारण बाजार में लोअर सर्किट लगा, यानी 45 मिनट के लिए कारोबार बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed