{"_id":"5e7ae48b8ebc3e6fd92a6f37","slug":"corona-virus-covid-19-lockdown-sebi-says-capital-debt-service-providers-to-stay-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown के दौरान पूंजी, ऋण बाजार की सेवाएं देने वाली संस्थाएं रहेंगी चालू: SEBI","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Lockdown के दौरान पूंजी, ऋण बाजार की सेवाएं देने वाली संस्थाएं रहेंगी चालू: SEBI
Wed, 25 Mar 2020 10:26 AM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:26 AM IST
सार
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 21 दिनों की देशव्यापी बंदी के दौरान पूंजी और ऋण बाजार की सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थाएं चालू रहेंगी।
विज्ञापन
सेबी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस संदर्भ में सेबी ने गृह मंत्रालय के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि, "वाणिज्यिक और निजी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, लेकिन भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा अधिसूचित पूंजी और ऋण बाजार की सेवाएं को बंदी से छूट दी जाएगी।" सेबी के सभी कार्यालय न्यूनतम कर्मचारियों के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
ये हैं छूट पाने वाली संस्थाएं
आगे सेबी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी बंदी से छूट पाने वाली संस्थाएं हैं- शेयर बाजार, समाशोधन (क्लीयरिंग) निगम, डिपॉजिटरी, कस्टोडियन, म्यूचुअल फंड, परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी, शेयर ब्रोकर, कारोबारी सदस्य, समाशोधन सदस्य, डिपॉजिटरी प्रतिभागी, पंजीयक और शेयर हस्तांतरण एजेंट।
विज्ञापन
ये इकाइयां भी रहेंगी चालू
सेबी ने कहा है कि इसके अलावा क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां, ऋणपत्र न्यासी, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक, पोर्टफोलियो प्रबंधक, वैकल्पिक निवेश फंड, निवेश सलाहकार और अन्य सेबी पंजीकृत इकाइयां भी चालू रहेंगी।
विज्ञापन
देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। इस घोषणा के बाद से ही लोग अपनी जरूरतों का सामान लेने के लिए बाहर निकल रहे हैं। रात में ही कई जगहों पर लोगों की भीड़ देखी गई। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद एक एडवाइजरी जारी की गई। इसमें कहा गया है कि जरूरी चीजें लोगों के घर तक पहुंचेंगी। इसलिए बाहर ना निकलें।
एडवाइजरी में जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री की सलाह
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद एक एडवाइजरी जारी की गई है इसके मुताबिक उन्होंने जिला प्रशासन को सलाह दी है कि राशन, किराने, फल और सब्जियों, डेयरी उत्पादों और पशु चारे आदि इस तरह की सभी दुकानों से घरों तक होम डिलीवरी को बढ़ावा दें। ताकि लोग कम से कम घर से बाहर निकलें। एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि कौन से संस्थान बंद रहेंगे और कौन से चालू रहेंगे। कृपया उसका अध्ययन कर इन 21 दिनों को बेहतर बनाएं।