फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Budget 2020 share of LIC and IDBI Bank fluctuated after Nirmala Sitharaman made announcement

Budget 2020: LIC और आईडीबीआई बैंक पर बड़े एलान के बाद इनके शेयरों में आया उतार-चढ़ाव

Sat, 01 Feb 2020 02:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 01 Feb 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
Budget 2020 share of LIC and IDBI Bank fluctuated after Nirmala Sitharaman made announcement
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2020 पेश किया। बजट के दौरान उन्होंने एलआईसी को लेकर बड़ी घोषणा की। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि सरकार देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन निगम ( LIC ) में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। इसके लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम ( आईपीओ ) लाया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि, सरकार आईपीओ द्वारा एलआईसी में अपनी शेयर पूंजी का हिस्सा बेचने का प्रस्ताव करती है। फिलहाल, भारतीय जीवन बीमा निगम में सरकार की हिस्सेदारी 100 फीसदी है। विनिवेश नीति के तहत एलआईसी की लिस्टिंग होगी। साथ ही सरकार ने आईडीबीआई बैंक की शेष पूंजी स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से बेचे जाने का प्रस्ताव रखा। 
विज्ञापन

एलआईसी के शेयर में गिरावट

एलआईसी में हिस्सेदारी बेचने की योजना के बाद इसके शेयर में गिरावट आई। दोपहर 2:05 बजे एलआईसी का शेयर 10.90 अंक यानी 2.47 फीसदी की गिरावट के बाद 430.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में यह 440.95 के स्तर पर खुला था। जबकि पिछले कारोबारी दिन एलआईसी का शेयर 440.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन

आईडीबीआई बैंक के शेयर में बढ़त

वहीं वित्त मंत्री की घोषणा के बाद आईडीबीआई बैंक के शेयर में बढ़त आई। दोपहर 2:05 बजे एलआईसी का शेयर 3.75 अंक यानी 11.01 फीसदी की बढ़त के बाद 37.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में यह 34.35 के स्तर पर खुला था। जबकि पिछले कारोबारी दिन आईडीबीआई बैंक का शेयर 34.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स-निफ्टी में भी गिरावट

दोपहर 2:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 468 अंक यानी 1.15 फीसदी की गिरावट के बाद 40,255.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 128.05 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के बाद 11,834.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था । 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed