लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, गैस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फरवरी को देश में आम बजट से पहले आम लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। शनिवार को गैस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि इससे पहले जनवरी में रसोई गैस के दाम बढ़े थे। फरवरी में ग्राहकों को गैस सिलिंडर के लिए जनवरी वाली कीमत ही चुकानी होगी। इसके साथ ही आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है।
जनवरी में 19 रुपये बढ़ गए थे रसोई गैस के दाम
सरकार ने नए साल 2020 के पहले ही दिन रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 19 रुपये का इजाफा कर दिया था। ये बढ़ोत्तरी गैर सब्सिडी वाले सिलिंडरों के लिए की गई थी। इसके अलावा विमान ईंधन के दामों में भी 2.6 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई थी।
गैर सब्सिडी वाले सिलिंडर की इतनी है कीमत
14.2 किलो वाला गैर सब्सिडी वाला सिलिंडर, जो दिसंबर में 695 रुपये में मिलता था, उसकी कीमत जनवरी में 19 रुपये बढ़ाई गई थी और यह 714 रुपये का हो गया था। यह बढ़ोत्तरी एक जनवरी, 2020 से प्रभावी हो गई थी। फरवरी में भी ग्राहकों को इतनी ही कीमत चुकानी होगी। बता दें कि गैर सब्सिडी वाले सिलिंडर 12 सिलेंडर का कोटा पूरा होने के बाद दिए जाते हैं। गौरतलब है कि सितंबर, 2019 के बाद खाना पकाने के काम में आने वाली गैस में यह पांचवी बढ़ोत्तरी थी। लेकिन इस माह इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले पांच महीनों में इसके दाम 139.50 रुपये तक बढ़ा था।
इतना सस्ता हुआ पेट्रोल
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में आठ पैसे की कमी आई है, कोलकाता और मुंबई में यह पांच पैसे सस्ता हुआ है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल छह पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद इन राज्यों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 73.19, 75.85, 78.83 और 76.03 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
डीजल भी हुआ सस्ता
वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली में एक लीटर डीजल छह पैसे कम हुआ है।
कोलकाता, मुंबई और चेन्नई यह पांच पैसे कम हुआ है, जिसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 66.22, 68.59, 69.42 और 69.96 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।