{"_id":"57ca706b4f1c1bd2352cbb5b","slug":"bsnl-launchs-unlimited-wireline-broadband-plan-at-rs-249","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भूल जाइए जियो, अब बीएसएनएल देगा 1 रुपये से कम में 1 जीबी डेटा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
भूल जाइए जियो, अब बीएसएनएल देगा 1 रुपये से कम में 1 जीबी डेटा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 04 Sep 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने रिलायंस जियो को टक्कर देते हुए सस्ती दरों का एलान किया है। बीएसएनएल ने कहा है कि वह शीघ्र ही अपने उपभोक्ताओं के लिए एक असीमित वायरलाइन ब्रॉडबैंड प्लान लाएगी। इस योजना के तहत ग्राहकों को मात्र 249 रुपये में 300 जीबी अनलिमिटेड डाटा दिया जाएगा, जिससे उसे इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए डेटा लागत एक रुपये प्रति जीबी से भी कम पड़ेगी।
विज्ञापन
कंपनी ने एक बयान में कहा है कि नौ सितंबर से ‘बी बी 249’ प्लान पेश करेगी। इस प्लान में ग्राहक बिना डेटा लिमिट की चिंता के जितना चाहे ब्रॉडबैंड डेटा डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें 2एमबीपीएस की स्पीड होगी। 300 जीबी डाटा खत्म होने के बाद फिर 1 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इस प्लान की अवधि छह माह की होगी। बीएसएनएल का यह प्लान शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू होगा
विज्ञापन
बाजार में रिलायंस जियो के धमाकेदार आगाज ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपने डाटा प्लान की दरों में कटौती करने को मजबूर कर दिया है। अभी हाल ही में एयरटेल ने अपने 4जी और 3जी डाटा पैक की दरों में भारी कटौती की थी।
विज्ञापन
ये है प्लान की खासियत
BSNL
बीएसएनएल के मुताबिक प्लान के तहत एक महीने में 300 जीबी तक डाटा इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए डाटा लागत एक रुपये प्रति जीबी से भी कम पड़ेगी।
बयान के मुताबिक इस प्लान के तहत ग्राहकों को 2 एमबीपीएस की स्पीड दी जाएगी। विशेषज्ञों के मुताबिक जल्द ही इस प्रकार के ऑफर अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से भी दिए जा सकते हैं।
प्लान की खासियत
249 रुपये - 300 जीबी ब्रॉडबैंड डाटा
9 सितंबर - प्लान के ऐलान का दिन
प्लान का नाम - एक्सपीरिएंस अनलिमिटेड बीबी 249
स्पीड - 2एमबीपीएस
बयान के मुताबिक इस प्लान के तहत ग्राहकों को 2 एमबीपीएस की स्पीड दी जाएगी। विशेषज्ञों के मुताबिक जल्द ही इस प्रकार के ऑफर अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से भी दिए जा सकते हैं।
प्लान की खासियत
249 रुपये - 300 जीबी ब्रॉडबैंड डाटा
9 सितंबर - प्लान के ऐलान का दिन
प्लान का नाम - एक्सपीरिएंस अनलिमिटेड बीबी 249
स्पीड - 2एमबीपीएस