फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today on thursday opening in green mark all sectors started high

Share Market Today: शेयर बाजार में उछाल: 499 अंक ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी 12000 के ऊपर

Thu, 05 Nov 2020 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 05 Nov 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today on thursday opening in green mark all sectors started high
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 499.51 अंक (1.23 फीसदी) ऊपर 41115.65 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 143.80 अंकों की तेजी (1.21 फीसदी) की साथ 12052.30 पर हुई। 

विज्ञापन


विश्वभर के बाजारों में खरीदारी
बुधवार को विश्वभर के बाजारों में खरीदारी देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.34 फीसदी की बढ़त के साथ 367.63 अंक ऊपर 27,847.70 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 4.41 फीसदी बढ़त के साथ 497.11 अंक ऊपर 11,777.00 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स 2.20 फीसदी की बढ़त के साथ 74.28 पॉइंट ऊपर 3,443.44 पर बंद हुआ था। सीथ ही कल यूरोपियन बाजार में भी तेजी देखने को मिली थी। आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 332.27 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 641.81 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने से पहले दुनिया के ज्यादातर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजार में मजबूती आई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कई राज्यों में चल रही मतगणना के बीच दावा किया कि अमेरिकी जनता के साथ 'बड़ी धोखाधड़ी' की जा रही है और वह इसके खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाएंगे। उनके इस दावे के बाद यूरोपीय बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हीरो मोटोकॉर्प के अतिरिक्त सभी शेयरों की शुरुआत तेजी पर हुई। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में एसबीआई, एचसीएल टेक, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक और रिलायंस शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मेटल, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी, ऑटो और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 253.89 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के बाद 40870.03 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 147.10 अंक यानी 1.24 फीसदी ऊपर 12055.60 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन बीएसई सेंसेक्स 355.01 अंक उछलकर 40,616.14 और एनएसई निफ्टी 95 अंक मजबूत होकर 11,908.50 अंक पर बंद हुआ। इस उछाल के दौरान पांच फीसदी की बढ़ोतरी के साथ इंडसइंड बैंक को सबसे अधिक लाभ हुआ, इसके बाद सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, कोटक बैंक और टेक महिंद्रा का स्थान रहा।


बुधवार को बढ़त पर खुला था बाजार
बुधवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 180 अंक से ज्यादा चढ़ गया था। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 183.86 अंक या 0.46 फीसदी बढ़कर 40,444.99 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 49.50 अंक या 0.42 फीसदी चढ़कर 11,863.00 पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed