{"_id":"5fa8bd032e5b0a45f41bb053","slug":"bse-sensex-nse-nifty-share-market-today-on-monday-opening-in-green-mark-sensex-above-42300","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: 42500 के ऊपर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, सभी सेक्टर्स में उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: 42500 के ऊपर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, सभी सेक्टर्स में उछाल
Mon, 09 Nov 2020 12:17 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 503.93 अंक (1.20 फीसदी) ऊपर 42393.99 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 135.85 अंकों की तेजी (1.11 फीसदी) की साथ 12399.40 पर हुई। इसके बाद वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशों से जोरदार निवेश प्रवाह के चलते सोमवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 650 अंक के जोरदार उछाल के साथ 42,566.34 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। अमेरिकी चुनाव में जो बाइडेन की जीत का असर साफ-साफ दिखाई दिया। पिछले पांच कारोबारी सत्र से शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हो रहा था। सेंसेक्स अपने 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,278.99 अंक या 5.75 फीसदी के लाभ में रहा।
विज्ञापन
शीर्ष नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,30,219.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा। सप्ताह के दौरान 10 शीर्ष कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़कर नौ अन्य के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक्लोलॉजीज का स्थान रहा।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आजविप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक, ब्रिटानिया और श्री सीमेंट की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एसबीआई और एसबीआई लाइफ के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, मेटल, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी और ऑटो शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 238.62 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के बाद 42131.68 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 123.50 अंक यानी 1.01 फीसदी ऊपर 12387 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.34 फीसदी की तेजी के साथ 552.90 अंक ऊपर 41893.06 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 1.18 फीसदी (143.25 अंक) की बढ़त के साथ 12263.55 के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को बढ़त पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 60.94 अंक (0.15 फीसदी) ऊपर 41401.10 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 36.35 अंकों की तेजी (0.30 फीसदी) की साथ 12156.65 पर हुई थी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन