{"_id":"5fa4c9c38ebc3e9b7965b343","slug":"bse-sensex-nse-nifty-share-market-today-on-friday-opening-in-green-mark-sensex-above-41000","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Today: शेयर बाजार में उछाल: 41000 के ऊपर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market Today: शेयर बाजार में उछाल: 41000 के ऊपर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी
Fri, 06 Nov 2020 09:27 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 60.94 अंक (0.15 फीसदी) ऊपर 41401.10 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 36.35 अंकों की तेजी (0.30 फीसदी) की साथ 12156.65 पर हुई। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, टाइटन, बजाज ऑटो, कोल इंडिया और इचर मोटर्स की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और मेटल लाल निशान पर खुले। वहीं रियल्टी, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी और ऑटो हरे निशान पर खुले।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 161.61 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के बाद 41501.77 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 42.20 अंक यानी 0.35 फीसदी ऊपर 12162.50 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से सेसेंक्स 724 अंक की छलांग के साथ 41,000 अंक के स्तर को पार कर गया था। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र था जब बाजार लाभ के साथ बंद हुए। इसी तरह निफ्टी 211.80 अंक या 1.78 फीसदी के लाभ के साथ 12,120.30 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार को बढ़त पर खुला था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 499.51 अंक (1.23 फीसदी) ऊपर 41115.65 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 143.80 अंकों की तेजी (1.21 फीसदी) की साथ 12052.30 पर हुई थी।